मौसम विभाग ने राज्यों की जारी की लिस्ट, बिहार में इस दिन पहुंचेगा मानसून

0

नयी दिल्ली/पटना : बिहार के लोगों को अगले 10—15 दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी। राज्य में मानसून अगले महीने जून की 10-15 तारीख तक पहुंच जाएगा। इस संबंध में भारतीय मौसम विभाग ने पूरे देश में मानसून की गतिविधियां शुरू होने को लेकर राज्यों की लिस्ट जारी की है कि कब किस सूबे में बारिश शुरू हो जाएगी। इसके अनुसार फिलहाल मानसून देश में प्रवेश कर चुका है और इसके अगले दो—तीन दिनों में केरल में सक्रिय हो जाने की उम्मीद है।

भारत के इन राज्यों में सक्रिय हुआ मानसून

आईएमडी के मुताबिक दक्षिण अरब सागर में तेज हवाएं चल रही हैं। केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादल छाए हुए हैं। केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन गईं हैं। 30 मई से 2 जून के बीच केरल में मानसून पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने केरल और लक्षद्वीप में गरजसबिजली के साथ व्यापक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। अगले पांच दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में छिटपुट बरसात संभव है।

swatva

इसके अलावा मौसम पर मैदारी राज्यों यूपी—बिहार पर ताजा अपडेट यह है कि यहां भी प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। आईएमडी के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

जहां दक्षिण के राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं उत्तर भारत में 10 जून से 15 जून की तारीख मानसून के सक्रिय होने की बताई गई है। भारत में अंडमान निकोबार द्विप समूह में 16 मई से ही मानसून सक्रिय हो चुका है।

कब कहां पहुंचेगा मानसून, देखें लिस्ट

10-15 जून   : झारखंड और बिहार
5 जून           : आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम
10 जून         : पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र
15 जून         : छत्तीसगढ़
20 जून         : गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड
25 जून         : राजस्थान, हिमाचल
30 जून         : हरियाणा, पंजाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here