मेला देख घर लौट रही नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप

0
illustrative image

छपरा : सारण के मकेर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप को अंजाम दिया गया। घटना कल देर रात तब हुई जब वह किशोरी दुर्गापूजा मेला देखकर घर लौट रही थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़ित किशोरी को महिला थाना की पुलिस ने मेडिकल जांच व ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है। इस घटना में पांच लोगों की संलिप्तता की बात सामने आयी है। पीड़ित किशोरी नवीं कक्षा की छात्रा है। वह रात को दशहरा मेला देख कर घर लौट रही थी। इसी दौरान लड़की का अपहरण कर लिया गया और गांव के सुनसान इलाके में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। इस सिलसिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला थानाध्यक्ष इंद्रा रानी ने बताया कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here