मिथिला क्षेत्र के कई ट्रेनों के रुट बदले, कई के फेरे बढ़े, देखें पूरी जानकारी

0

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री की सुविधा हेतु 04185 ग्वालियर-बरौनी दैनिक विशेष गाड़ी का संचालन 01 से 28 फरवरी, 2021 तक तथा 04186 बरौनी-ग्वालियर दैनिक विशेष गाड़ी का संचालन 2 फरवरी से 1 मार्च, 2021 तक 28 फेरों के लिये किया जायेगा। इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

इसके अलावा पंजाब में चल रहे किसान आन्दोलन के कारण रेलवे प्रशासन ने कई गाड़ियों का निरस्तीकरण किया है। इनमें से सहरसा से 17 जनवरी, 2021 को चलने वाली 05531 सहरसा-अमृतसर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। अमृतसर से 18 जनवरी, 2021 को चलने वाली 05532 अमृतसर-सहरसा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

swatva

इन ट्रेनों का बदला रुट

साथ भी मार्ग परिवर्तन होने के बाद अमृतसर से 17 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04674 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग अमृतसर-जन्डियाला-व्यास के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरनतारन-व्यास के रास्ते चलायी जायेगी। जयनगर से 17 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग व्यास-जन्डियाला-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलायी जायेगी।

जयनगर से 17 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04649 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग व्यास-जन्डियाला-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलायी जायेगी। अमृतसर से 17 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग अमृतसर-जन्डियाला-व्यास के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरनतारन-व्यास के रास्ते चलायी जायेगी।

रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु वर्तमान में 31 जनवरी, 2021 तक चलायी जा रही 02167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह दैनिक विशेष गाड़ी एवं 01 फरवरी, 2021 तक चलायी जा रही 02168 मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी का संचालन अगली सूचना तक बढ़ाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में चल रही निम्न विशेष गाड़ियों का संचलन निम्नवत बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है। इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

27 जनवरी, 2021 तक प्रत्येक बुधवार को चलायी जा रही 01033 पुणे-दरभंगा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 03 फरवरी से 31 मार्च, 2021 तक 09 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है। 29 जनवरी, 2021 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलायी जा रही 01034 दरभंगा-पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 05 फरवरी से 02 अप्रैल, 2021 तक 09 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है। 28 जनवरी, 2021 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को चलायी जा रही 01115 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 04 फरवरी से 25 मार्च, 2021 तक 08 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।

30 जनवरी, 2021 तक प्रत्येक शनिवार को चलायी जा रही 01116 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 6 फरवरी से 27 मार्च, 2021 तक 8 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है। 26 जनवरी, 2021 तक प्रत्येक मंगलवार को चलायी जा रही 01407 पुणे-लखनऊ जं. साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 2 फरवरी से 30 मार्च, 2021 तक 09 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।

28 जनवरी, 2021 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को चलायी जा रही 01408 लखनऊ जं.-पुणे साप्ताहिक विषेष गाड़ी का संचलन 4 फरवरी से 1 अप्रैल, 2021 तक 09 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है। 25 जनवरी, 2021 तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जा रही 02135 पुणे-मंडुवाडीह साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 1 फरवरी से 31 मार्च, 2021 तक 9 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।

27 जनवरी, 2021 तक प्रत्येक बुधवार को चलायी जा रही 02136 मंडुवाडीह-पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 3 फरवरी से 31 मार्च, 2021 तक 9 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।1 फरवरी, 2021 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं सोमवार को चलायी जा रही 02165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 4 फरवरी से 29 मार्च, 2021 तक 16 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।

2 फरवरी, 2021 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को चलायी जा रही 02166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 05 फरवरी से 30 मार्च, 2021 तक 16 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है। 30 जनवरी, 2021 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलायी जा रही 02031 पुणे-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 02 फरवरी से 30 मार्च, 2021 तक 17 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।

1 फरवरी, 2021 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं सोमवार को चलायी जा रही 02032 गोरखपुर-पुणे द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 4 फरवरी से 1 अप्रैल, 2021 तक 17 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है। 28 जनवरी, 2021 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को चलायी जा रही 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 04 फरवरी से 25 मार्च, 2021 तक 08 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है। 30 जनवरी, 2021 तक प्रत्येक शनिवार को चलायी जा रही 01080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 06 फरवरी से 27 मार्च, 2021 तक 08 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here