मानसी में दो पूर्व मुखिया समेत तीन की हत्या, भारी तनाव

0

खगड़िया : मानसी थानांतर्गत पूर्वी ठाठा गांव में दो पूर्व मुखियाओं के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों के बीच करीब चार घंटे तक हुई गोलीबारी में जहां दोनों पूर्व मुखियाओं की मौत हो गई, वहीं आज रविवार को तड़के फिर हुई गोलीबारी में एक पक्ष के एक 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी गई। समूचे इलके में भारी तनाव व्याप्त है। पुलिस इलाके में कैंप कर रही है लेकिन हालात अभी भी नियंत्रण में नहीं हैं।

इलाके में भारी तनाव, हालात बेकाबू

जानकारी के अनुसार राजनीतिक वर्चस्व को लेकर खगड़िया जिले के पूर्वी ठाठा गांव में दो पूर्व मुखियाओं के बीच जारी अदावत ने शनिवार की देर शाम को खूनी रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच चली भीषण गोलीबारी में पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव और अमोद यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। करीब 100 राउंड गोलियां चलने की बात कही जा रही है। पहले बृजनंदन यादव की गोली माकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने अमोद यादव की भी गोली मार दी। हत्या की घटना के बाद भी दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी होती रही। इसबीच आज रविवार को तड़के गोलीबारी फिर शुरू हो गई जिसमें बृजनंदन यादव गुट के 70 वर्षीय सत्तो यादव की हत्या कर दी गई

swatva

राजनीतिक वर्चस्व में दो पक्षों में गोलीबारी

जब पुलिस पहुंची तो मौके पर भी गोलीबारी होती देख वह भी सहम गई। इसके बाद सदर एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार, सदर एसडीपीओ आलोक रंजन, मुख्यालय डीएसपी अमरनाथ झा सहित विभिन्न थाना की पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। फिलहाल गोलीबारी तो थम गई है, लेकिन भारी तनाव बना हुआ है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here