मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल

0

दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के नेता, गाजीपुर के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह जानकारी राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा दी गई है।

राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया और मनोज सिन्हा को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

swatva

भारत सरकार द्वारा 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था। इसके बाद राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर का पहला उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को नियुक्त किया गया था। लेकिन, बुधवार को उन्होनें इस्तीफा दे दिया और राष्ट्रपति द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इस्तीफा स्वीकार करने के बाद मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

बताया जाता है कि मोदी के भरोसेमंद अधिकारियों में से एक गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत सरकार के द्वारा कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

मनोज सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी के योग्य नेताओं में गिनती की जाती है। सिन्हा को उत्तरप्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं। सिन्हा प्रधानमंत्री मोदी के पुरानी व भरोसेमंद साथी हैं। दोनों काफी अच्छे मित्र बताए जाते हैं। सिन्हा जब गाजीपुर से चुनाव लड़ते थे तब नरेंद्र मोदी शुरुआत से ही उनके चुनाव प्रचार के लिए अवश्य गाजीपुर आते थे। मनोज सिन्हा को गाजीपुर लोकसभा में लोग विकास पुरुष के रूप में जानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here