मनोज झा ने समाज विभाजन करने का काम किया है, जगदानंद सिंह को एक्शन लेना चाहिए : त्रिविक्रम नारायण सिंह

0

पटना : राजद राज्य सभा सांसद मनोज झा के द्वारा महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान ठाकुर कविता की पाठ को लेकर राजनीति थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। भाजपा नेता और प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने मनोज झा को घेरते हुए कहा कि मनोज झा के द्वारा राज्यसभा में दिया गया बयान राजपूतों के लिए अपमानजनक और समाज के लिए विभाजनकारी है।

वहीं उन्होंने राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह 90 के दशक में लालू प्रसाद यादव के भूरा बाल साफ करो अभियान का ही विस्तर मात्र है। मनोज झा के इस बयान को राजपूत समाज किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा। राजपूतों का देश के गौरवशाली इतिहास में और सामाजिक न्याय के आंदोलन में महती योगदान रहा है। इसे किसी को नहीं भूलना चाहिए।

swatva

आगे उन्होंने कहा कि ठाकुर समाज सबको जोड़ता है सबको साथ ले कर चलता है। राजपूतों ने हमेशा समाज और न्याय के लिए बलिदान दिया है। उसको मारने की बात करना सनातन में समाहित सौहार्द को मार डालना है। उनकी ये अनर्गल बयानबाजी उनके छिछले व्यक्तित्व का परिचायक है।

वहीं उन्होंने जगदानंद सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा कि जगदानंद सिंह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनकी इस मुद्दे पर चुप्पी दुर्भाग्य जनक है। हम उनसे मनोज झा को अपने इस गैरजिम्मेदाराना बयान के लिए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने की मांग करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here