मांझी व नितिन नवीन ने मारा मैदान, एनडीए—45, महागठबंधन को 30 सीटों पर जीत

0

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। शाम 4 बजे तक के हुए मतगणना के अनुसार भाजपा गठबंधन को 45 सीटों पर जीत मिल चुकी है, जबकि महागठबंधन को 30 सीटों पर जीत मिली है जबकि अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है।

इस बीच सबसे बड़ी खबर इमामगंज से आ रही है। जहां से बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम प्रत्याशी जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए हैं। वहीं वहां से उदय नारायण चौधरी चुनाव हार गए हैं। उदय नारायण चौधरी राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे थे।

swatva

वहीं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से नितिन नवीन भी चुनाव जीत गए हैं। यहां से इनके विपक्ष में कांग्रेस से बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा चुनाव लड़ रहे थे।

वहीं शाम 5 बजे तक के रुझान का बात करें तो बीजेपी 76 सीटों पर जदयू 41 सीटों पर राजद 71 सीटों पर वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर लोजपा 3 सीटों पर आगे चल रही है और अन्य 09 सीटों पर आगे चल रही है। पूरे रुझान की बात करें तो एनडीए 124 महागठबंधन 110 अन्य 09 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here