मांझी को एनडीए से बुलावा, शत्रु को किया ‘खामोश’

0

पटना : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने आज जीतनराम मांझी को फिर से एनडीए का हिस्सा बनने का निमंत्रण दिया। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को अच्छा अभिनेता बताया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वे कुछ भी करें, इसबार उन्हें पटना से टिकट मिलेगा कि नहीं, यह कंफर्म नहीं है। साफ है कि भाजपा नेतृत्व शत्रुघ्न सिन्हा को पूरी तरह खामोश करने का निर्णय कर चुका है।

नित्यानंद ने कहा कि मांझी अगर फिर राजग में आयेंगे तो यहां उनको पूरा सम्मान दिया जाएगा। वे अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मांझी के आने पर उनको एडजस्ट करने के लिए राजग उचित सीट शेयर देगा। मांझी को पहले भी बीजेपी से सम्मान मिला है। उनका का एनडीए में स्वागत है।

swatva

मालूम हो कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग में देरी से जीतनराम मांझी का धैर्य छूट रहा है। वे इसे खुलकर व्यक्त भी करने लगे हैं। वे वहां अपनी पार्टी के लिए राजद और कांग्रेस के बाद सबसे अधिक सीट की डिमांड को लेकर मुखर हैं। मांझी को महागठबंधन में सम्मानजनक सीटें अगर नहीं मिली तो वे कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। मांझी ने 12 फ़रवरी को ही मीडिया से कहा था कि महागठबंधन में उपेन्द्र कुशवाहा और मुकेश सहनी की अहमियत हम पार्टी से कम होनी चाहिए। अगर ऐसा नही हुआ तो हम विकल्प पर भी चर्चा करेंगे और इसके लिए भी बैठक करेंगे। हमलोग किसी के बंधुआ नही हैं। उनकी इसी नाराजगी को देखकर आज नित्यानंद राय उन्हें यह ताजा आफर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here