बिहार में भी मणिपुर जैसी घटना! अधेड़ के साथ लड़की को नंगा कर…

0
प्रतीकात्मक

बेगूसराय/पटना : बिहार के बेगूसराय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक लड़की और एक अधेड़ को निर्वस्त्र कर एक कमरे में बंद कर देते हैं और फिर उनकी खूब पिटाई करते हैं। यही नहीं, पिटाई के बाद इस पूरी घटना की बजाप्ता वीडियो बनाई गई और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी भाजपा ने नीतीश सरकार पर जबर्दस्त हमला किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में महिलाओं के साथ बर्बरता हो रही लेकिन नीतीश सरकार सियासी नफा—नुकसान में मशगुल है।

इधर वायरल वीडियो में जो लड़की और अधेड़ को निर्वस्त्र कर पिटाई करने की घटना सामने आई है, वह बेगूसराय के तेघड़ा की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यहां ग्रामीणों ने एक लोकगायक को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ने के बाद दोनों को बंद कमरे में नग्न अवस्था में जमकर पीटा और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दोनों आपत्तिजनक हालत में हैं और कुछ लोग उन्हें पीट रहे और वीडियो बना रहे हैं। लोगों का आरोप है कि लोकगायक हारमोनियम सिखाने के बहाने बहला-फुसलाकर लड़की के साथ गलत कार्य कर रहा था।

swatva

भाजपा ने लड़की और अधेड़ को निरवस्त्र पीटने और वीडियो बनाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और कहा है कि बिहार सरकार इसपर तुरंत कार्रवाई करे। इस तरह की घटना मानवता को शर्मसार करती है। फिलहाल बेगूसराय एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here