मानव संसाधन नहीं, अब शिक्षा मंत्रालय, केंद्रीय कैबिनेट ने बदला नाम

0

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला करते हुए मानव संसाधन विभाग का नाम बदलकर अब शिक्षा मंत्रालय कर दिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की आज बुधवार को हुई बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। इसके अनुसार अब मानव संसाधन मंत्रालय भी आज से शिक्षा मंत्रालय के नाम से जाना जाएगा।

इसके साथ ही मोदी सरकार ने आज नई शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दे दी है। इसकी घोषणा सरकार की तरफ से बाद में की जाएगी।

swatva

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने आज कई अन्य अहम एजेंडों पर भी मुहर लगाई है। बताया जाता है कि सरकार का ऐसा मानना है कि मानव कोई संसाधन नहीं है। संसाधन जड़ पदार्थ हो सकते हैं। लेकिन मानव एक चेतन प्राणी है जो चिंतन—मनन कर सकता है और तदनुरुप निर्णय ले सकता है। इसलिए सरकार ने मानव संसाधन विभाग का नाम बदलने का फैसला किया और इसे अब शिक्षा विभाग कहने की अधिसूचना जारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here