RJD नेता और पैक्स अध्यक्ष पर फायरिंग करने वाले की पीट-पीटकर हत्या

0

बेगूसराय/पटना : बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र में आज मंगलवार की सुबह पैक्स अध्यक्ष और राजद नेता सुखराम महतो पर फायरिंग कर घायल करने के एक आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दिये जाने की खबर है। आरजेडी नेता सह पैक्स अध्यक्ष सुखराम महतो पर बीती रात बरहरा गांव में आयोजित एक भोज से लौटने के दौरान फायरिंग हुई थी। इसमें वे घायल हो गए थे। आज सुबह इसी फायरिंग के आरोपी को ग्रामीणों की भीड़ ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार गेन्हरपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुखराम महतो कल रात गांव में भोज खाकर अपने घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था। इस फायरिंग का आरोप गेन्हरपुर गांव के बरहारा टोला निवासी सौरभ महतो पर लगाया गया। आज मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सौरभ को पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here