यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव लड़वाना चाह रही ममता, ट्वीट के बाद सियासी अटकलें

0

नयी दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे यशवंत सिन्हा को विपक्ष राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर सकता है। यह संकेत आज मंगलवार की सुबह श्री सिन्हा के एक ट्वीट से मिला। फिलहाल ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि तृणमूल कांग्रेस में ममता जी ने मुझे जो सम्मान और प्रतिष्ठा दिया, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। अब एक समय आ गया है जब एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर अधिक विपक्षी एकता के लिए काम करना होगा। मुझे यकीन है कि वह इस कदम को स्वीकार करती हैं।

विपक्षी एकता के लिए ममता की मुहिम

श्री सिन्हा के इसी ट्वीट के बाद अटकलें लगाईं जाने लगीं कि वे विपक्ष के प्रेसिडेंट कैंडिडेट हो सकते हैं। हालांकि जब मीडिया ने उनसे संपर्क किया और राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह अपने ट्वीट से ज्यादा और कुछ नहीं बोल सकते। कयास यह लगाये जा रहे हैं कि श्री सिन्हा ने जो भी ट्वीट में लिखा, उसके पीछे केवल उन्हीं का दिमाग नहीं, बल्कि यह ममता बनर्जी की ओर से उन्हें मिले ऐसा करने के निर्देश का ही हिस्सा हो सकता है। श्री सिन्हा अटल सरकार में भारत के वित्त और विदेश मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने 2018 में भाजपा छोड़ दी थी।

swatva

तीन लोग पहले ही कर चुके मना

इससे पहले विपक्ष के तीन संभावित राष्ट्रपति पद उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से साफ मना कर दिया था। अब ममता बनर्जी यशवंत सिन्हा के नाम पर समूचे विपक्ष में आम सहमति बनवाना चाह रही हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के इनकार के बाद सोमवार को प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी ने भी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने मना कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here