मखदुमपुर में शिक्षा मंत्री के स्टाफ ने दी थी मछली पार्टी, डीएसपी सस्पेंड

0

जहानाबाद/पटना : जहानाबाद के मखदुमपुर में पिछले दिनों लॉकडाउन के दौरान हुई मछली पार्टी के तार अब राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा से भी जुड़ गए हैं। इस मछली पार्टी का आयोजन शिक्षा मंत्री के एक स्टाफ ने किया था। इसमें शामिल होने वाले जहानाबाद के डीएसपी प्रभात भूषण श्रीवास्तव को प्राथमिकी के बाद अब निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री के स्टाफ द्वारा दी गई इस मछली पार्टी में लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ी थी। इसमें मखदुमपुर बीडीओ और सीओ के अलावा डीएसपी भी शामिल हुए थे। मखदुमपुर थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब राज्य सरकार ने डीएसपी को सस्पेंड कर दिया है।

swatva

इससे पहले पुलिस मुख्यालय ने डीएसपी के खिलाफ अपनी जांच रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी जिसमें उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। लॉकडाउन के बावजूद शिक्षा मंत्री के स्टाफ ने मछली पार्टी दी जिसमें बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और अन्य लोग शामिल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here