महिलाओं के प्रति बढ़ती उत्पीड़न के खिलाफ एक दिवसीय धरना  

0
सयुक्त महिला संगठनों की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करती महिलाएं

पटना : राज्य व देश में महिलाओं के प्रति बढ़ती उत्पीड़न की घटनाओं व न्याय में देरी होने पर आज सोमवार को कारगिल चौक पर संयुक्त महिला संगठनों की ओर से एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।

धरने पर बैठी महिलाओं ने हैदराबाद में महिला वेटरिनरी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या व हाल ही में पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज की एक 20 वर्षीया छात्रा के साथ हुए रेप के खिलाफ़ महिलाओं ने राज्य सरकार, केंद्र सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ़ नारेबाजी की।

swatva

पटना शहर के विभिन्न इलाकों से इक्ट्ठा हुई महिलाओं ने हैदराबाद की घटना में बताया कि त्वरित न्यायाय के नाम पर चार आरोपियों का पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए जाने की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए। उनका मानना है कि पुलिस हिरासत में किया गया यह हत्या है। इसकी जाँच होनी चाहिए।

उन्होंने महिलाओं के लिए वास्तविक न्याय की मांग की। पुलिस महिलाओं की रक्षा करने न की रक्षा के नाम पर जल्लाद के रूप में काम करे। उन्होंने पीड़ित महिलाओं के प्रति पुलिस और न्यायालय से सम्मान जनक व्यवहार व सहोग देने की भी मांग की, जस्टिस वर्मा कमिटी की सिफ़ारिशो को भी लागू करने की मांग की।

बिहार के बक्सर, समस्तीपुर, गोपालगंज, प चंपारण और मुजफ्फरपुर में महिलाओं के प्रति बढ़ती उत्पीड़न की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया और महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न में त्वरित कार्रवाई की भी मांग की। घरना दे रही महिलाओं को पुलिस ने कारगिल चौक पर धरना देने से मना किया और उन्हें वहां से बसों से गर्दानी बाग स्थित धरना स्थल पर ले जाकर छोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here