महिला मोर्चा ने मनाया महिला दिवस

0

पटना : प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान से जुड़ी बिहार के सभी भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षों ने राजधनी में महिला दिवस मनाया। महिला मोर्चा की श्रीमती रीता वर्मा, जिला उपाध्यक् रीना कुमारी सहित मोर्चा की मंत्री, महामंत्री भी शामिल हुईं। श्रीमति रीता वर्मा ने कहा कि महिला दिवस मनाने का तात्पर्य है कि महिलओं से जुड़ी समस्याओं को सुनना और समझना तथा उसका समाधान करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई और उसे लागू भी किया है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि जो भी योजनाएं बनी हैं या बनाई जा रहीं हैं उसका लाभ करोड़ों लोगों को प्रत्यक्ष मिल रहा है। सिर्फ कोरे भाषणबाजी और खोखले वादे नहीं करते है बीजेपी की सरकार। श्री मति रीता वर्मा ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। यदि उन्हें और भी मौका मिले तो वे इससे भी बहुत ज्यादा करके दिखा सकती हैं। जरूरत है सिर्फ उन्हें मौका देने की।

प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो महिलाओं के बारे में सोचते हैं। उज्जवला योजना की चर्चा करते हुए कहा कि पहले जहां माताओं और बहनों को चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता था और कोयले की धुआं उनकी आँखों मे जाती थी। इससे मातृ शक्ति को बहुत परेशानी होती थी। इस बात को हमारे मोदी जी ने महसूस किया और इसे दूर करने के लिए वे उज्जवला योजना लाए। आज इस योजना से देश के सुदूर इलाकों से लेकर शहरी गरीब सभी इसका लाभ उठा रहे हैं। उसी तरह से  उन्होंने कहा कि सुकन्या योजना से आज करोड़ोंलड़कियों के भविष्य संवर रहा है औऱ वे सुरक्षित महसूस करती हैं।

swatva

जिला उपाध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा कि महिलाएं आज  कामयाब जरूर हो रही हैं लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। आज भी देश मे गैर बराबरी नहीं खत्म हुई है। इस काम को करने के लिए अभी काफी संघर्ष करना पड़ेगा।

(मानस द्विवेदी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here