महाराष्ट्र चुनाव : भाजपा शिवसेना का बड़ा भाई

0

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा और शिवसेना दोनों साथ में चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमलोग जल्द ही सीटों की घोषणा करने वाले हैं।

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि गठबंधन को लेकर बहुत पहले फैसला कर लिया था। दोनों में सीटों का बंटवारा करना बाकी है। सूत्रों की माने तो 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 144 व शिवसेना 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा गठबंधन में शामिल अन्य दलों को 18 सीटें दी जा सकती है।

swatva

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने राज्य की 288 सीटों के लिये अलग-अलग चुनाव लड़ा था। भाजपा ने 260 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और उसे 122 सीटों पर जीत मिली थी। शिवसेना ने 282 सीटों पर चुनाव लड़ा था और वह 63 सीटें जीतकर दूसरी बड़ी पार्टी बनी थी। कांग्रेस 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। लेकिन, इसबार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व राकांपा साथ-साथ चुनाव लड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here