कल से शुरू होगा महापर्व छठ, जानें बाजार में क्या है फलों की कीमत

0

पटना : भगवान भास्कर का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत सोमवार यानी की 08 नवंबर से हो रहा है। इस पर्व की शुरुआत पहले दिन नहाय-खाय के अनुष्ठान से होगा। वहीं, 09 नवंबर को छठ वर्ती संध्या में खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगी। उसके बाद उनका 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा। 10 नवंबर को डूबते सूरज का अर्ध्य दिया जाएगा और पूजा का समापन 11 नवंबर, सप्तमी के दिन उगते सूरज को अर्घ्य दे कर किया जाएगा।

सामान खरीदने का आज आखरी दिन

जानकारी हो कि बिहार समेत देश के कई हिस्सों में छठ पूजा के लिए तैयारियां चल रही हैं। इसके साथ ही आज छठ पूजा को लेकर सामान खरीदने का आज आखरी दिन है। ऐसे में लोग एक लिस्ट तैयार कर खरीदारी करने जा रहे है। क्योंकि छठ पूजा में कोई भूल चूक नहीं होनी चाहिए।

swatva

छठ का पर्व सफाई का पर्व

मालूम हो कि छठ का पर्व सफाई का पर्व है। इसलिए व्रत रखने वाले व्यक्ति को नए और साफ कपड़े जैसे साड़ी, सूट और पुरुषों के लिए कुर्ता-पजामा ही पहनना चाहिए। इसके साथ ही बांस या पीतल का बना हुआ सूप। इसके अलावा बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां का उपयोग किया जाता है इसे डाला भी कहते हैं, इसमें छठ पूजा का प्रसाद रखा जाता है।

इसके साथ ही साथ दूध तथा जल रखने के लिए एक ग्लास, एक लोटा और थाली। चना का दाल, बेसन, कद्दू या लौकी का उपयोग किया जाता है। पूजा में प्रयोग और मंड़प बनाने के लिए 5 गन्ने या ईख, जिसमें पत्ते लगे हो उसका उपयोग किया जाता है।

बाजारों में बढ़ी चहल – पहल

इस लिहाजा से रविवार को बाजारों में एक बार फिर से ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। आज लोग छठ को लेकर पूजन सामग्री, सूप-दउरा सहित पीतल के बर्तनों की छिटपुट खरीदारी शुरू कर देंगे। वहीं इस बार कश्मीरी सेव की आवक में कमी देखने को मिल रही है। इस लिहाज से छठ के दौरान फल की कीमत में 10-20 प्रतिशत बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि पैदावार कम होने से कश्मीर से सेव की आवक में कमी आई है।

बाजार में स्टोरेज के सेव ही उपलब्ध

वहीं, हिमाचल सेव की आवक अगस्त से अक्टूबर तक होती है। इसका सीजन भी लगभग समाप्त हो गया है। उसके बाद बाजार में स्टोरेज के सेव ही उपलब्ध होंगे। फिलहाल बाजार में सेव 100 से 120 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहे हैं। वहीं केला की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है। बाजार में इसकी कीमत 800 रुपये तक हो गई। वहीं सूप 150 तक तो 250 तक पहुंची दउरा की कीमत 300 से 400 के बीच है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here