महागठबंधन में सीट शेयरिंग तय, घोषणा बाकी

0

पटना : एनडीए के बाद अब महागठबंधन में भी बिहार में सीट शेयरिंग की डील फाइनल हो जाने की खबर है। महागठबंधन से जुड़े एक दल के सूत्र ने बताया कि सारा विवाद सेट हो गया है। इसके अनुसार महागठबंध में शामिल राजद, कांग्रेस, हम, रालोसपा, मुकेश साहनी आदि सभी के हिस्से तय हो चुके हैं। हालांकि औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। बताया जा रहा है कि राजद 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा महागठबंधन की अन्य पार्टियां जैसे शरद यादव की पार्टी लोजद, उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा और जीतन राम मांझी की पार्टी हम तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। यानी तीनों पार्टियों को बराबर सीटें दी गयी हैं। मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी को 2 सीटें मिलने की सूचना है, लेकिन यह अभी कन्फर्म नहीं है। मागठबंधन के बड़े दलों—राजद व कांग्रेस के सहयोगी चारों पार्टियों के एक-एक उम्मीदवार राजद या कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ेंगे। शरद यादव, उपेन्द्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और मुकेश सहनी को कहा गया है कि वे राजद या कांग्रेस में से किसी भी पार्टी से अपने एक उम्मीदवार को चुनाव में उतार सकते हैं। हालांकि सीट और उम्मीदवार पर अंतिम मुहर लालू की सहमती के बाद ही लगेगी।

मालूम हो अबतक महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। जीतनराम मांझी ने कई बार देरी पर नाराजगी भी उठा चुके हैं। माना जा रहा है कि भाजपा की रैली के पहले महागठबंधन ने सीटों की संख्या का बंटवारा कर विवाद टालने का प्रयास किया है। देखना यह है कि अपनी इस कवायद की आधिकारिक घोषणा महागठबंधन कब करता है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here