महागबंधन में ही रहेंगे मांझी, वृषिण व दानिश को कहा धोखेबाज

0

गया : महागंबधन से अलग होने के सारी अटकलों को विराम देते हुए आज हम पार्टी के अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दोहराया कि वे अभी भी विपक्ष के साथ खड़े हैं। अपने निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में श्री मांझी ने कहा कि विगत दिनों कुछ साथियों द्वारा पार्टी छोड़े जाने एवं बयानबाजी के मद्देनजर पार्टी का स्टैंड स्पष्ट करना जरूरी था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारणी की बैठक कर रिक्त हुए पदों को भरा जायेगा।

पार्टी छोड़कर गये वृषिण पटेल एवं प्रवक्ता दानिश रिजवान पर उन्होंने जमकर निशाना साधा। कहा कि दोनों ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। वे धोखा दे रहे थे एवं उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। इससे बचने के लिए दोनों ने इस्तीफा का रास्ता चुना। वृषिण पटेल द्वारा उनपर लगाये गये महागबंधन धर्म का पालन न करने संबंधी आरोपों के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोप वेबुनियाद हैं। उनसे सिर्फ इतना कहा था कि मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति को धरने पर नहीं बैठना चाहिए और आज भी वो अपनी बात पर कायम हैं। मांझी के बताया कि उन्होंने सुझाव दिया था कि ममता बनर्जी अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को धरने पर बैठातीं तो अच्छा होता।
मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा सीबीआई का दुरुपयोग कर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गलत मामले में फंसाये जाने का विरोध करती है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here