महागठबंधन की सीटों का ऐलान अगले सप्ताह : मुकेश सहनी

0

पटना : विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और “सन ऑफ मल्लाह” के नाम से मशहूर मुकेश सहनी ने एक प्रेसवार्ता करके कहा कि अगले सप्ताह तक महागठबंधन के सीट शेयरिंग का फैसला कर लिया जाएगा और इसकी सूचना आप सभी मीडिया वालों को दे दी जाएगी। मुकेश सहनी आज पटना में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। आज विकासशील इंसान पार्टी में अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र महतो और जनवादी पार्टी के हरेराम महतो अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि इनलोगो के शामिल होने से हमारी पार्टी को मजबूती मिलेगी और 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका हमें लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब अगले सप्ताह महागठबंधन की बैठक होगी तो उसमे सबकुछ तय कर लिया जाएगा। 90 परसेंट से ज्यादा सीटो पर बात हो चुकी है। एक-दो सीटों को लेकर पेंच बना हुआ है। मुकेश सहनी ने कहा कि हम कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं। चालीसों सीट हमारी है। कुछ सीट पर हम अपने सिंबल के साथ लड़ेंगे और कुछ सीटो पर सहयोगी दल। कन्हैया कुमार के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि पहले जो पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाएगी वो फैसला करे। कन्हैया कुमार हिंदुस्तान में जहां से चाहें वहां से चुनाव लड़ सकते हैं और जीत सकते हैं। वो आल इंडिया में फेमस हैं। मायावती पर उन्होंने कहा कि ये सुनने में जरूर आया है कि बसपा बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन उनसे भी हमारी बात चल रही है। महागठबंधन को बिहार में अखिलेश यादव का भी समर्थन है। हम पिछड़ो की लड़ाई लड़ते हैं औऱ लड़ते रहेंगे। हमारा एकमात्र उद्देश्य है मल्लाह जाती को आरक्षण दिलवाना।

(मानस द्विवेदी)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here