मधुबनी में पूर्व मुखिया का मर्डर, एक हत्यारे को भीड़ ने मार डाला

0

मधुबनी : बेखौफ अपराधियों ने आज रविवार को तड़के मधुबनी जिले में एक पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद भाग रहे हमलावरों में से एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उसको भी पीट—पीटकर मार डाला।

जानकारी के मुताबिक मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मढिया गांव में अपराधियों ने पूर्व मुखिया पवन यादव की आज तड़के गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि अपराधियों की संख्या चार थी और वे दो बाइक पर सवार होकर आये थे। गांव में आते ही उन्होंने पूर्व मुखिया पर ताबड़तोड़ कई गोलियां दाग दी। पूर्व मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई।

swatva

हत्या को अंजाम देने के बाद बदमाश जब फरार होने लगे तब फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर निकले ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान एक अपराधी भीड़ के हत्थे चढ़ गया जिसको ग्रामीणों ने बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि उसकी भी मौत हो गई है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अनुसंधान शुरू करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मारे गए अपराधी की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर पुलिस ने कुछ नहीं कहा है। विभिन्न एंगल से अनुसंधान कार्य किया जा रहा है। बताया जाता है कि पूर्व मुखिया पर पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। तब वे बाल—बाल बच निकले थे।

सुमित राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here