मदनपुर में चार कट्ठा जमीन के लिए गोलीबारी, एक की मौत, 4 गंभीर

0

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिलांतर्गत मदनपुर में आज रविवार को मुंशीबीघा गांव में दो पक्षों के बीच हुए भूमि विवाद में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। घटना में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों को तत्काल मदनपुर पीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गया रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक मदनपुर थाना क्षेत्र के मुंशीबीघा गांव में चार कट्ठे ज़मीन के एक टुकड़े पर अर्जुन यादव का परिवार खेती करता था। आज उस खेत पर गांव का ही मनोज शर्मा जुताई करने लगा। इसे लेकर अर्जुन और उसके परिवार वालों ने विरोध दर्ज़ कराया। इसके बाद मनोज शर्मा के परिजनों ने मारपीट तथा गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमे 4 लोगों को गोली लग गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलीबारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here