लॉकडाउन के बीच डेहरी से सटे इंद्रपुरी में मुखिया पति को मारी गोली

0

सासाराम/पटना : कोरोना लॉकडाउन के बीच रोहतास जिले के डेहरी से सटे इंद्रपुरी में बेखौफ अपराधियों ने एक मुखिया पति को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मुखिया पति को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है लेकिन आशंका है कि पुरानी रंजिश में इसे अंजाम दिया गया है।

सरेआम गोलीबारी के शिकार युवक की पहचान डेहरी के चकन्हा पंचायत की मुखिया पूनम देवी के पति पप्पू यादव के रूप में की गई है। उसपर इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में हमला किया गया और घटना के बाद हमलावर आराम से भाग निकले। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी पप्पू यादव को स्थानीय लोगों ने नारायाण मेडिकल कॉलेज जमुहार पहुंचाया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here