लोजपा में फूट, रामा सिंह ने बनाई नई पार्टी

0

पटना : केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो रामविलास पासवान को तगड़ा झटका लगा है। वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह के नेतृत्व में लोजपा के असंतुष्ट नेताओं ने पार्टी से बगावत कर अलग पार्टी बनाने का फैसला कर लिया है। आज राजधानी पटना में एक प्रेस कान्फ्रेंस कर इसका बजाप्ता ऐलान कर दिया गया। लेजपा के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी से जुड़े कई नेताओं ने नया मोर्चा बनाने का निर्णय कर लिया। नए मोर्चे का नाम लोजपा सेक्युलर रखा गया है।

लोजपा सेक्युलर के नाम से बना नया मोर्चा

श्री शर्मा ने बताया कि नए मोर्चे में लोजपा के पूर्व सांसद रामा सिंह से लेकर राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा,पार्टी के दो—दो प्रवक्ता और सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। लोजपा से अलग होकर नई पार्टी लोजपा सेक्युलर में शामिल होने वालों में पार्टी प्रवक्ता विष्णु पासवान, अनिल पासवान के अलावा रमेश चंद्र कपूर, ललन पासवान, सुरेंद्र चौधरी, दीनानाथ प्रसाद, सरोज गुप्ता, कामता प्रसाद चंद्रवंशी समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं। वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह सहित नाराज कई नेता पार्टी में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं होने से घुटन महसूस कर रहे हैं। हाल के लोकसभा चुनावों में लोजपा को मिली सफलता पर यदि बारीक नजर डाली जाए तो यह साफ हो जाता है कि यह प्रधानमंत्री मोदी के कारण मिली जीत है। इसमें लोजपा नेतृत्व का कोई खास योगदान नहीं है। वास्तव में लोजपा एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। जो भी छह लोग इसबार ​जीते हैं, वे स​भी एक या दो परिवारों से संबंधित ही हैं। लोजपा में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का अभाव देख आज गुरुवार को सारे नाराज नेता पार्टी से नाता तोड़ने का मन बना चुके हैं।
मालूम हो कि रामा सिंह को इस बार वैशाली से टिकट नहीं दिया गया था। इसके बाद से ही उनके नेतृत्व में असंतुष्ट धड़ा पार्टी संगठन से जुड़े लोगों की लगातार अनदेखी का आरोप लोजपा नेतृत्व पर लगाता रहा है। बागी नेताओं ने यहां तक कहा कि लोजपा केवल पारिवारिक पार्टी बनकर रह गई है। यहां परिवार के अलावा किसी की कोई अहमियत नहीं है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here