लॉ वालों के लिए मौका : बहाल होंगे 553 APO, यहां करें आवेदन

0

पटना : लॉ की पढ़ाई करने वालों के लिए खुशखबरी। बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य में सहायक अभियोजन पदाधिकारी के पद पर 553 विधि स्नातकों को बहाल करने की वैकेंसी निकाली है। APO के 553 पदों के लिए आज शुक्रवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए BPSC की वेबसाइट पर लिंक आज से उपलब्ध करा दिया गया है।

कब, कैसे और कहां करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग के सूत्रों ने बताया कि 21 फरवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्वीकार किया जाएगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान 26 फरवरी तथा ऑनलाइन आवेदन छह मार्च तक स्वीकार किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन के अगले दिन ऑनलाइन शुल्क जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को लिंक दिया जाएगा।

swatva

इस वैकेंसी के लिए होने वाली परीक्षा में सभी वर्ग की सीटों पर महिला अभ्यर्थियों को 33 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक होना अनिवार्य है।

तीन चरणों में होगी परीक्षा

जानकारी के अनुसार चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। प्रथम पत्र 100 अंक का सामान्य अध्ययन का होगा। द्वितीय पत्र में विधि से संबंधित 150 अंक के प्रश्न होंगे। दो-दो घंटे के पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक काटा जाएगा। इसमें क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसमें सात पेपर होंगे।

प्रथम पत्र 100 अंक का सामान्य अध्ययन, द्वितीय 100 अंक का ङ्क्षहदी तथा तृतीय 100 अंक का अंग्रेजी का पेपर होगा। चतुर्थ पत्र भारतीय दंड संहिता-1860, पांचवा पत्र भारतीय साक्ष्य अधिनियम-1872, छठा दंड प्रक्रिया संहिता-1973 तथा सातवां अन्य विधि का पेपर होगा। विधि से जुड़े पत्र 150-150 अंक के होंगे। मुख्य परीक्षा में विवरणात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक पत्र की परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। मुख्य परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का 100 अंकों का इंटरव्यू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here