BJP के विधानसभा मार्च पर लाठीचार्ज, कई नेता जख्मी

0

पटना : महागठबंधन सरकार के खिलाफ भाजपा के विधानसभा मार्च पर आज गुरुवार को पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर जमकर लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई वरिष्ठ भाजपा विधायकों तथा कार्यकर्ताओं को चोटें आईं हैं। गांधी मैदान से शुरू हुए इस विधानसभा मार्च में बड़ी संख्या में बीजेपी के वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता शामिल थे। जैसे ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मार्च करते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसपर उनकी पुलिस से बहस भी हुई जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

भाजपा के लोग गांधी मैदान से फ्रेजर रोड होते हुए डाकबंगला चौराहे के पास जैसे ही पहुंचे, पुलिस ने उनका रास्ता रोक दिया। इसपर उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। लाठीचार्ज में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत कई नेताओं को चोटें आईं हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि हम युवाओं और किसानों की आवाज उठा रहे थे। लेकिन दमनकारी नीतीश सरकार जनता की आवाज दबाने के लिए गुंडागर्दी पर उतर आई है।

swatva

यह भी कहा जा रहा कि पुलिस ने आंसु गैस के गोले भी छोड़े हैं। पुलिस के इस बलप्रयोग में नेताओं समेत बीजेपी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। इस सबके बीच दोपहर को राजधानी पटना का नजारा रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपराधी को ये नहीं पकड़ रहे हैं और हमारे ऊपर गोलियां चलाई जा रही हैं। बीजेपी के नेता संजय सरावगी ने कहा कि ये सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुंडे हैं। इनके पास अपराधियों को पकड़ने की जुर्रत नहीं है, लेकिन आम जनता पर ये लाठी चला रहे हैं। गोलियां चलाई जा रही है..।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here