लापता ब्रह्मपुर पंचायत सचिव का नहर किनारे मिला शव, सनसनी

0

बक्सर : सोमवार से लापता पंचायत सचिव श्याम किशोर सिंह का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

ब्रह्मपुर प्रखंड में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत श्याम किशोर सिंह सोमवार से ही लापता थे। डुमरांव स्थित अपने आवास से वह ड्यूटी के लिए निकले पर देर रात तक वह घर लौटे तो परिजनों ने मंगलवार डुमरांव थाना में उनकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। पर बुधवार की शाम उनका शव रोहतास जिले के करहगर के पास नहर में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंची।

swatva

श्याम किशोर सिंह मूल रुप से नावागगर प्रखंड के बाबूगंज इंग्लिश पंचायत के निवासी थे। नवानगर मुखिया ने शव को देखते ही पहचान लिया। पुलिस के अनुसार उनके हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। शरीर पर गंजी और जाघियां है। हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को एसपी यूएन वर्मा भी डुमरांव पहुंचे। पूरी दोपहर लापता होने की छानबीन होती रही इसी बीच उनके हत्या की सनसनी खेज खुलासा हुआ।

अनहोनी की थी आशंका

श्याम किशोर सिंह ब्रह्मपुर प्रखण्ड में पंचायत सचिव थे। सोमवार को डियूटी के लिए घर से निकले थे। उनका आवास डुमरांव स्थित टीचर ट्रेनिग स्कूल के पास है। पूरे दिन घर वाले निश्चित रहे। लेकिन, जब शाम तक वापस नहीं आए तो लोग परेशान हुए। घर वाले उनका फोन बार-बार मिलाते। लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। परिजन पूरी रात परेशान रहे। मंगलवार की सुबह वे डुमरांव थाना पहुंचे और उन्हें पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी। थानाध्यक्ष डुमरांव ने बताया कि लापता व्यक्ति ब्रह्मपुर प्रखंड में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं। रहस्यमयी ढंग से लापता हो गये थे।उनके पास छह पंचायतों का पदभार था।

चंद्रकेतु पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here