रामविलास के बंगले से बाहर होंगे चिराग, 12 जनपथ में रहेंगे रेलमंत्री

0

पटना : दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक राम विलास पासवान का दिल्ली में 12 जनपथ स्थित सरकारी बंगला अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित कर दिया गया है।

मालूम हो कि रामविलास पासवान का बंगला लोजपा का दिल्ली में आधिकारिक पता था, जहां पार्टी की बैठकें भी हुआ करती है। अभी तक चिराग पासवान इसी बंगले में रह रहे थे।

swatva

जानकारी हो कि कुछ दिनों पहले केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने बंगला खाली करने के लिए चिराग पासवान और अन्य लोगों को नोटिस जारी किया था। तब चिराग पासवान की ओर से बंगला खाली करने के लिए कुछ वक्त मांगा था।

गौरतलब है कि, लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था। जिसके बाद इस बंगले में चिराग पासवान परिवार के साथ रह रहें हैं। लेकिन पिछले दिनों हुए मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इस बंगले को खाली करने का आदेश चिराग को दे दिया गया था, जानकारी हो की यह बंगला सिर्फ केंद्रीय मंत्री को आवंटित होता है और चिराग पासवान वर्तमान में सिर्फ सांसद हैं इस लिहाज से उन्हें बंगला खाली करने का पत्र दिया गया था।

मालूम हो की रामविलास पासवान करीब तीन दशक इस बंगले में रहे थे। वर्तमान में उनकी पत्नी, बेटे चिराग पासवान और परिवार के अन्य लोग यहां रह रहे हैं। रामविलास पासवान देश के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल थे। पिछले साल अक्टूबर में 74 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। हालांकि चिराग पासवान को सांसद के तौर पर एक और बंगला मिला हुआ है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here