ललन का लालू पर हमला,पांच साल थे रेल मंत्री तब क्यों नहीं बनवाया मुंगेर पुल, जानते हैं सिर्फ बातें बनाना

0

पटना : गंगा नदी पर बने रेल पुल यानी श्रीकृष्ण सेतु पर आवागमन शुरू हो गया है।वहीं, बेगूसराय-मुंगेर रेल सह सड़क पुल के उद्घाटन से जनता में खुशी का माहौल है। इस पुल का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से किया। वहीं, अब इस पुल लोकार्पण के बाद जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह में लालू प्रसाद यादव पर जोरदार निशाना साधा है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि पांच वर्षों से पुल का निर्माण बंद था लालू जी पांच साल रेल मंत्री थे तब क्यों नहीं पुल का काम कराया? जब नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनी तब पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ और शुक्रवार को इस पुल का उद्घाटन भी हो गया। लालू जी जैसे लोग सिर्फ बात बनाते रहते हैं और जब बात ही बनाना है तो कुछ भी बैठकर बनाते रहें।

swatva

लालू जी के बयान का कोई मतलब नहीं

इसके आगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि लालू जी के बयान का कोई मतलब नहीं है। ललन सिंह ने कहा कि वैसे भी लालू जी इसी तरह के बयानबाजी के मास्टर माने जाते हैं। उन्होंने बिहार के लोगों के लिए क्या किया है वह किसी से छिपा हुआ नहीं है।

साथ ही, ललन सिंह ने कहा कि लालू जी जैसे लोग सिर्फ बात बनाते रहते हैं और यदि बात ही बनाना है तो कोई भी कुछ भी बैठकर बना सकता है। इसके अलावा ललन सिंह ने परिवारवाद को बड़ी समस्या बताया। कहा कि जहां-जहां परिवारवाद है वहां देख लिजिए क्या हो रहा है?

इसके अलावा लोगों द्वारा लगाए जा रहे कयास पर सिंह ने कहा कि भाजपा और जदयू के बीच कोई विवाद नहीं है बल्कि ये विवाद बनाया गया है। हम कोई मांग बिहार के लिए कर रहे है उसको विवाद नहीं माना जाना चाहिए। बिहार का हक नहीं मांगेगे तब हम बिहार के प्रति न्याय नहीं होगा। हमारी मांग इस देश के प्रधानमंत्री से है। देश के नागरिकों को यह हक है कि पीएम से अपने हित की मांग रख सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here