लालूजी का नक्षत्र-ग्रह ठीक नहीं चल रहा

0
lalu yadav
file photo

रांची : राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। यूं कहें कि उनका भाग्य-नक्षत्र ग्रह साथ नहीं दे रहा। लालूजी अभी चारा घोटाला में सजायाफ्ता हैं।

सुनवाई टली, अब 22 को जमानत पर हियरिंग

लालू की जमानत पर आज 8 नवम्बर को रांची हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। हालांकि लालू प्रसाद की ओर से अक्टूबर में ही जमानत याचिका दायर की गयी थी। पर, त्यौहारों के कारण लगातार अवकाश के होने के कारण उनका मामला मेंशन नहीं हो सका था।

swatva

लालू प्रसाद चारा घोटाले में दोषी करार दिए जा चुके हैं। इन दिनों वे रांची स्थित रिम्स में भर्ती होकर सजा काट रहे हैं। कई बीमारियों से घिेरे हुए हैं। आरसी-20 चाईबासा और आरसी -64 ए देवघर कोषागार से अवैध निकासी में जमानत मिल चुकी है। आज दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामल में सुनवाई होनी थी। इस बीच जानकारी मिली है कि सुनवाई की तारीख 22 नवंबर मुकर्रर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here