लालू ने किसे कहा—’एगो बा पलटीमार, आ दोसर बा कल्टीमार’?

0

पटना : लालू यादव अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैंं। फिलहाल चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे राजद अध्यक्ष ने एनडीए में सीट बंटवारे का मामला तय होने पर अपने अंदाज में तंज कसा। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा कि पहले तो भाजपा और जदयू दोनों साथ मिल कर लड़ेंगे और फिर नतीजा आने के बाद एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे। लालू ने भाजपा-जदयू गठबंधन के इतिहास पर व्यंग्य किया कि, ‘एगो बा मास्टर इन चीटरी और भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी और फक्कड़ी! ‘फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें…!’

swatva

लालू की इस टिप्पणी के पीछे माना जाता है कि उनका ईशारा भाजपा और जदयू के 17 साल पुराने गठबंधन के 2013 में टूटने की घटना पर केंद्रीत था। उनके अनुसार चार साल बाद अब वे फिर से एकजुट हो गए हैं। लालू ने नीतीश के लिए ‘पल्टीमार’ और भाजपा नेतृत्व के लिए ‘कल्टीमार’ जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार’। महागठबंधन से तीन साल से भी कम समय में जदयू के बाहर होने के बाद राजद ने नीतीश पर पाला बदलने का आरोप लगाया था। लालू यादव के छोटे बेटे एवं तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पिछले साल नीतीश ने राजद से नाता तोड़ लिया और राजग में लौट गए।
लालू ने कहा कि पहले तो लोग नीतीश और मोदी को अलग-अलग हराया करते थे। अब उन्हें एक साथ हराया जाएगा। उन्होंने ट्वीट में आगे कहा—‘पहिले पलटू-अलटू के जनता अकेले-अकेले हरावत रहे, अब दूनों के साथ में हराई! जय बिहार।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here