लालू की तबीयत बिगड़ी, बार—बार चक्कर की शिकायत

0

पटना : चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत आज अचानक बेहद खराब हो जाने की बात सामने आयी है। उन्हें लगातार चक्कर आ रहे हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना पर आज उनकी बेटी चंदा और दामाद विक्रम मिलने के लिए रिम्स पहुंच गए हैं। सूत्रों ने बताया कि लालू प्रसाद यादव की एक अन्य पुत्री रोहिणी आचार्य भी उनसे मिलने रिम्स पहुंची हुई हैं।

रांची स्थित रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती लालू यादव को आज चार बार चक्कर आने की बात सामने आयी है। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि लालू प्रसाद को तरह—तरह की एक दर्जन बीमारियों ने घेर रखा है। जानकारी के अनुसार लालू का नर्वस सिस्टम ठीक नहीं है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार नर्वस सिस्टम में गड़बड़े के कारण शुगर लेवल भी अनियंत्रित है।
फिलहाल चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर रखे हुए हैं। कई तरह की जांच भी हो रही है। अगले कुछ दिनों में उनकी तबीयत में सुधार की संभावना है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here