लालू की सुरक्षा में तैनात ASI कोरोना संक्रमित, लोहरदगा सिविल सर्जन भी चपेट में

0
lalu yadav
file photo

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स स्थित पेईंग वार्ड में भर्ती और चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू यादव की सुरक्षा में तैनात एक एएसआई भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। राहत की बात यह कि वह छुट्टी के दौरान अपने गांव आने के बाद संक्रमित हुआ है। लालू की सुरक्षा में फिर जाने से पहले उसने कोरोना जांच कराई जिसमें व​ह पॉजिटिव निकला।

विदित हो कि झारखंड में भी कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है और पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2854 हो गई है। नए मिले 39 कोरोना पॉजिटिव में लोहरदगा के सिविल सर्जन भी Covid-19 की चपेट में आ गए हैं। झारखंड में इलाज के दौरान अभी तक 20 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।

swatva

बीते 24 घंटों में राज्य में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में लोहरदगा सिविल सर्जन के अलावा 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इन्हीं में से एक RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद की सुरक्षा में तैनात एएसआई भी है। गनीमत यह रही कि पुलिसकर्मी छुट्टी से लौटा था और ड्यूटी जॉइन करने से पहले उसकी जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here