अनंत सिंह के बाहुबल को मोकामा में टक्कर देंगे ललन सिंह, भाजपा टिकट पर लड़ेंगे उपचुनाव!

0

पटना: मोकामा में लोजपा नेता सूरजभान सिंह के करीबी रहे बाहुबली ललन सिंह उर्फ नलिनी रंजन शर्मा के अनंत सिंह की पत्नी के खिलाफ भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। बहुबली ललन सिंह अभी जदयू में हैं और उनके आज शनिवार को पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने की चर्चा काफी गरम है। भाजपा भी मोकामा सीट पर एक ऐसा प्रत्याशी खोज रही है जो अनंत सिंह के बाहुबल से लोहा ले सके।

इंडियाज मोस्ट वांटेड क्राइम शो में चर्चा के बाद ललन सिंह के कारनामे लोगों के बीच सामने आये। ललन सिंह मोकामा क्षेत्र में अंडरवर्ल्ड से लेकर सियासी मैदान में अनंत सिंह से लगातार भिड़ते रहे हैं। महागठबंधन ने जहां अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को मोकामा सीट पर उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है, वहीं बीजेपी ने अभी कोई ऐलान नहीं किया है। कहा जा रहा है कि भाजपा ललन सिंह को चुनावी मैदान में उतार सकती है।

swatva

ललन सिंह उर्फ नलिनी रंजन शर्मा पहले भी मोकामा में अनंत सिंह को टक्कर दे चुके हैं। 2005 में उन्होंने अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। ये मुकाबला कांटे का रहा और केवल दो हजार वोटों से चुनाव हार गए। इसके बाद 2010 चुनाव में ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी ने अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here