ललन सिंह उर्फ नलिनी रंजन ने दिया JDU से इस्तीफा, मोकामा से लड़ेंगे उपचुनाव

0

पटना: मोकामा में लोजपा नेता सूरजभान सिंह के करीबी रहे बाहुबली ललन सिंह उर्फ नलिनी रंजन शर्मा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। मोकामा उपचुनाव से ठीक पहले आज शनिवार को ललन सिंह ने जदयू को बड़ा झटका देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उनके भाजपा टिकट पर मोकामा से चुनाव मैदान में उतरने की अटकलें हैं।

नीतीश कुमार के पालाबदल से नाराजगी

जदयू से इस्तीफे के बाद ललन सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन से नाता जोड़ लिया है। यानी नीतीश कुमार ने अनंत सिंह और राजद को समर्थन किया है। इसी कारण वे जदयू छोड़ रहे हैं। ललन ने यह भी कहा कि भाजपा अगर मोकामा से उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो वे मोकामा से चुनाव लड़ेंगे। मोकामा में 3 नवम्बर को उपचुनाव है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here