ललन के आगे RCP ने टेका घुटना, राजगीर नहीं पटना में मनेगी भामाशाह की जयंती

0

पटना : भामाशाह की जयंती के मौके पर जनता दल यूनाइटेड में सियासी वर्चस्व की लड़ाई तेज हो गयी है। लेकिन, अब जदयू से एक मात्र केंद्रीय मंत्री आरसीपी अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के सामने पीछे हट गए है।

बता दें कि,24 अप्रैल को पटना में पार्टी की तरफ से प्रदेश कार्यालय में भामाशाह की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया है और उसी दिन राजगीर में आरसीपी सिंह के करीबी माने जाने वाले जदयू के नेताओं ने भी भामाशाह की जयंती मनाने का कार्यक्रम तय कर रखा था लेकिन पटना में होने वाले कार्यक्रम के कारण राजगीर वाले कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया है।

swatva

इसको लेकर सबसे अहम बात यह है कि, आखिर किसके दवाब के बाद आरसीपी कैंप के नेताओं ने राजगीर में भामाशाह जयंती समारोह का कार्यक्रम रद्द कर दिया। राजनीतिक जानकारों की मानें तो पटना और राजगीर में अलग-अलग आयोजन को लेकर जेडीयू में ललन सिंह और आरसीपी सिंह के बीच टकराव की खबरें लगातार सुर्खियां बन रही थी। जिसके बाद यह संभव है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक यह जानकारी पहुंचने के बाद आरसीपी को समर्थन करने वाले नेताओं ने पीछे हटने का फैसला किया है।

बता दें कि, 24 अप्रैल को जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में जब जयंती समारोह का आयोजन होगा तो इसमें पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेता शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। राज्य सरकार में शामिल जेडीयू कोटे से मंत्री इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here