ललन का इस्तीफा, बिहार में मंत्रीपद के लिए इन नामों पर चर्चा..

0

पटना : केन्द्र में संवैधानिक प्रक्रियाओं की पूर्णता और नई सरकार गठन के बाद बिहार में भी राज्य कैबिनेट में तब्दीली संभव दिख रही है। ये तब्दीलियां बहुत मायने रखेंगी क्योंकि जल संसाधन जैसे प्रमुख व विशाल विभाग को संभाल रहे ललन सिंह बजाप्ता मुंगेर संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीत गये हैं। वे जद-यू से विधान पार्षद थे और जल संसाधन विभाग के मंत्री। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे ललन सिंह को केन्द्र में भी प्रमुख विभाग मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। उधर भाजपा नेता और एमएलसी सूरजनंदन कुशवाहा की मृत्यु के बाद खाली हुई विधान परिषद की सीट के लिए पार्टी ने राधामोहन शर्मा का नाम तय कर दिया है। भाजपा में महामंत्री श्री शर्मा कल विधान परिषद के लिए नामिनेशन करेंगे।

नागमणि की पत्नी सुचित्रा, राजू व रंजू बन सकतीं हैं मंत्री

लोजपा से पशुपालन मंत्री रहे पशुपति नाथ पारस के केन्द्र में चले जाने से वह पद भी रिक्त हो जाएगा। हालांकि अभी तक उन्होंने उस पद से इस्तीफा नहीं दिया है। सोमवार को ललन सिंह ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जल संसाधन विभाग किसी अनुभवी व तेजतर्रार प्रतिनिधि को दिया जाएगा। लोजपा के गोविन्दगंज के विधायक राजू तिवारी को पारस की जगह मिल सकती है। जबकि नागमणि की पत्नी सुचित्रा सिन्हा को जद-यू कोटे से विधान पार्षद बनाते हुए मंत्री पद देने की भी बात राजनीतिक गलियारे में चल रही है। नागमणि ने कई जगहों पर दावा किया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार के कई लोकसभा क्षेत्रों में कुशवाहा मतों को महागठबंधन में जाने से रोका। वैसे, चुनाव पूर्व ही उनकी मंत्रणा मुख्यमंत्री से हो गयी थी। जद-यू की पूर्व मंत्री रंजू गीता भी मंत्रीपद की दौड़ में हैं।

swatva

जल संसाधन किसी अनुभवी व सीनीयर लीडर को

एक जानकार सूत्र ने बताया कि केन्द्र में सरकार बनते ही बिहार में कम से कम आधा दर्जन मंत्रीपदों पर फेरबदल हो सकती है। विधानसभा चुनाव भी माथे पर है। अर्थात 2020 के अक्टूबर-नवम्बर में। ऐसी स्थिति में नीतीश कुमार फूंक-फूंक कर कदम रखेंगे। इस बार के चुनाव ने यह प्रमाणित कर दिया कि लव-कुश के नेता बिहार में वहीं हैं। ऐसे हालात में कुशवाहा मतों को सुतुंष्ट करना उनके लिए नैतिक कर्तव्य होगा क्योंकि वह मत महागठबंधन में नहीं जाकर एनडीए में बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here