लालच करना अनोखी देवी को पड़ गया भारी, जानें कैसे?

0

अरवल : लालच बुरी बला है और इसका परिणाम भी अच्छा नहीं होता। लालच से निश्चित ही हानी पहुंचती है। ऐसा ही मामला अरवल के परासी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव की अनोखी देवी के साथ घटी है। अनोखी देवी लालच के चक्कर में पड़कर अपने बैंक खाते से सारे पैसे गवां बैठी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परशुरामपुर गांव निवासी विष्णु शर्मा की पत्नी अनोखी देवी को अचानक उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। इसमें उसे 18 हजार में ही लैपटॉप और मोबाइल देने का लालच कॉलर ने दिया। सारी बात सुनने समझने के उपरांत अनोखी देवी को 15 सौ रुपए खाते में डालने को कहा गया। ऐसा करते—करते कॉलर ने अनोखी को अपनी बात में फंसाकर उसके खाते से करीब 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। अब उसके खाते में एक भी पैसा नहीं रह गया है। इसके बाद अनोखी नगर थाने में मामला दर्ज कराने पहुंची। तब थानेदार ने तत्काल उन्हें खाते में पैसा नहीं डालने की नसीहत दी। तब तक काफी देर हो चुकी थी अनोखी देवी के चूक के कारण उन्हें 50 हजार रुपया गंवाना पड़ा। साइबर क्रिमिनल ने उसे 50 हजार का चूना लगा दिया।

राहुल हिमांशु

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here