लखेंद्र पसवान दो दिन के लिए विस से सस्पेंड, BJP ने किया वॉकआउट

0

पटना : मंगलवार को बिहार विधानसभा का बजट सत्र काफी हंगामेदार रहा। रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले को लेकर तेजस्वी का इस्तीफा मांग रही भाजपा और सत्ता पक्ष के बीच खूब नोंकझोंक व नारेबाजी हुई। इस दौरान बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान पर माइक तोड़ने का आरोप लगा। सत्ता पक्ष की ओर से इसके लिए भाजपा सदस्य से माफी मांगने को कहा गया। लेकिन लखेंद्र पासवान ने माफी नहीं मांगी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान को दो दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया। अध्यक्ष के इस निर्णय के विरोध में भाजपा सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि भाजपा विधायक लखेंद्र रोशन ने जब सवाल उठाया तो सत्ता पक्ष की ओर से अपशब्दों का प्रयोग किया गया। इसके पहले भी बार-बार ऐसा होता रहा है। आरजेडी के एक सदस्य ऐसे हैं जो बार—बार उठकर धमकी के भाव में बोलते हैं। उनके नेता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। जो चपरासी क्वार्टर से महल तक पहुंचा है। उसका जवाब नहीं देते हैं। उल्टे संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाते हैं। प्रश्न पूछने पर धमकी देना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।

swatva

उधर राजद समेत सत्ता पक्ष ने सदन में नोकझोंक के बीच बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवन पर आरोप लगा कि उन्होंने माइक को तोड़ दिया। लखेंद्र पासवान ने सदन के बाहर आकर कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं का मुद्दा सदन में उठाया गया था। इस दौरान उनके माइक को बंद कर दिया गया। वह दलित हैं इसलिये अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने माइक नहीं तोड़ा। पहले से माइक के ऊपर का हिस्सा हिला हुआ था। लखेंद्र पासवान ने कहा कि सीपीआईएमएल विधायक सत्यदेव राम ने उन्हें अपशब्द कहा और गाली दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here