क्या है दूल्हे की ‘लल्लन टॉप’ हरकत? दुल्हन ने क्यों तोड़ी शादी?

0

पटना : राजधानी पटना से सटे दानापुर में एक दूल्हा अपनी दुल्हन की सुंदरता पर इतना खुश हुआ कि वह अपनी खुशी को समेट नहीं सका। खुशी से पागल हुए दूल्हे ने मस्ती में आकर अपनी शर्ट फाड़ दी और उसी अवस्था में डांस करने लगा और जमीन पर अपनी नाक रगड़ने लगा। जयमाल के दौरान दुल्हन अपने दूल्हे की इस हरकत से नाराज हो गई और उसने फौरन शादी कैंसिल कर दी। इस दौरान लोगों ने दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। नतीजतन बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। खबर आग की भांति पूरे इलाके में फैल गई और लोग तरह—तरह की चर्चा करने लगे।

जयमाला के मंच पर फाड़ी शर्ट, रगड़ने लगा नाक

यह वाकय फुलवारी शरीफ थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में पेश आया जहां एक घर में बेटी की शादी की शहनाई बज रही थी और दूल्हे को जयमाला के लिए मंच पर बैठाया गया था। जयमाल की रस्म के लिए जैसे ही दुल्हन मंच पर आई और आगे बढ़ी, दूल्हा उसका रूप देख इतना खुश हुआ कि उसका खुद पर से नियंत्रण आउट हो गया। लड़की की खूबसूरती पर इतराते हुए उसने मंच पर ही अपनी शर्ट फाड़ दी तथा अजीबो—गरीब हरकत शुरू कर दी।

swatva

दूल्हे का ‘लल्लन टॉप’ व्यवहार देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। बरातियों, सरातियों और मोहल्लेवालों में अफरा-तफरी मच गई। सभी खुसर—फुसर करने लगे। लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश भी की। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। दुल्हन के पिता ने थाने में शिकायत की कि उनकी पुत्री की शादी दहेज के लिए तोड़ दी गई। उन्होंने लड़के वालों पर मारपीट का भी आरोप लगाया। बारात नौबतपुर के सोगा गांव निवासी हरिद्वार सिंह के घर से आयी थी। जयमाला के दौरान मंच पर दूल्हे की नौटंकी से तंग आकर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here