क्या है बिहार के विधायकों की मणिपुर में रंगरेलिया मनाने का सच?

0

पटना/नयी दिल्ली : बिहार विधानसभा की एक समिति का मेंबर होने के नाते मणिपुर के टूर पर गए राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह एक लड़की के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करते दिख रहे हैं। लड़की बार-बार उनका हाथ हटा रही है। वीडियो में विधायक के साथ उस कमरे में चार और लोग भी मौजूद हैं, जो लड़की को गले लगाने की कोशिश करते दिख रहे हैंं। तीन अन्य बिहारी विधायकों के साथ स्टडी टूर पर मणिपुर गए आरजेडी के ये विधायक वीडियो में भारत-म्यांमार सीमा के पास स्थित मोरेह में एक लड़की के साथ जबरन डांस करते दिख रहे हैं। इस सारे वाकये को लेकर इंफाल के एक स्थानीय अखबार ‘इंफाल टाइम्स’ ने तस्वीर के साथ फोटो भी छापी है।

विस समिति की टूर पर गए थे 4 विधायक

इम्फाल टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक बिहार के राजद विधायक लड़कियों के साथ एक कमरे में नाचते हुए अचानक मुड़़ते हैं और वहां मौजूद लड़की को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश करने लगते हैं। आरजेडी के ये विधायक यदुवंश कुमार यादव बताए जाते हैं। श्री यादव सुपौल में पिपरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक तथा विस समिति के अध्यक्ष हैं। उनकी टीम में भाजपा के विधायक सचिन प्रसाद सिंह, जदयू के विधायक राज कुमार राय और राजद के एक अन्य विधायक शामिल हैं। ये सभी विधायक एक जून को बिहार विधानसभा की आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता पर समिति के सदस्य के तौर पर भारत—म्यांमार की सीमा पर मोरेह के दौरे पर गए थे। वे एनडीए सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत उठाए जा रहे विकास कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए मणिपुर के दौरे पर गए थे। इम्फाल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, विधायकों को मणिपुर राज्य विधानसभा के कर्मचारी निर्देश दे रहे थे। लेकिन यह पता नहीं चला है कि वीडियो में दिख रहे पुरुष समिति के अन्य सदस्य थे या नहीं।

swatva

अखबार ने छापा, पर विश्वसनीयता की गारंटी नहीं

कई सोशल साइट्स पर मौजूद और एक स्थानीय अखबार में छपी ये खबर कितनी विश्वसनीय है, इसकी कोई पुख्ता जानकारी फिलहाल नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स की तस्वीरें विधायकों की तस्वीरों से मेल नहीं खाते। उधर विधायकों ने भी किसी महिला के साथ डांस करने और शराब पीने की बात का खंडन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here