कुंवर सिंह जयंती के बहाने BJP दिखाएगी अपनी ताकत, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की हो रही तैयारी

0

पटना : बिहार की राजधानी पटना में वीर कुंवर सिंह जयंती को भव्य तरीके से मनाने को लेकर बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में में मंत्री और नेताओं की बैठक हो रही है। इस बैठक में 23 अप्रैल को विजय उत्सव मनाने पर चर्चा होगी।

दरअसल, भाजपा वीर कुंवर सिंह की जयंती पर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रही है। साथ ही भाजपा इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी राजनीतिक ताकत भी दिखाने की कोशिश करेगी। वहीं, मिल रही सूचना के मुताबिक इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होगें।

swatva

जानकारी के मुताबिक, बाबू वीर कुंवर सिंह के जन्म जयंती पर भाजपा 1 लाख 1 हजार 11 तिरंगा झंडा के साथ बिहार के जनता को सड़क पर उतार खुशी जाहिर करवाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ऐसा कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराना चाहती है।

इधर, 23 अप्रैल को जगदीशपुर आरा में होने वाली वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम को सफल करवाने को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल कर रहे हैं।

इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेणू देवी और प्रदेश महामंत्री भिखूभाई दलसानिया के अलावा सभी माननीय सांसद, मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद और प्रदेश पदाधिकारी सभी जिलों के अध्यक्ष प्रदेश के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजक, जिला प्रभारी और क्षेत्रीय प्रभारी बैठक में मुख्य रूप से शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here