शरद यादव के बहाने नीतीश-लालू पर बरसे कुशवाहा

0

पटना : जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज शुक्रवार को जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बहाने नीतीश और लालू पर बरस पड़े। शरद यादव का गुरुवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। शरद ने ही लालू और नीतीश को मुख्यमंत्री बनवाने में महती भूमिका निभाई थी। लेकिन आज उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने इन दोनों को ही शरद यादव की दुर्गति का जिम्मेवार ठहराया।

राजनीति में अपनों से मिली उपेक्षा से थे परेशान

जेडीयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शरद यादव को पटना में श्रद्धांजलि देते हुए बिना नाम लिए लालू यादव और सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवान न करे कि इस तरह किसी का अंत हो। कुशवाहा ने कहा कि जिन लोगों को संघर्ष के दौरान उन्होंने बनाया, देशभर में उनके कारण लोग बड़े-बड़े पदों पर गए। लेकिन अंत में आकर वैसे लोगों ने उनसे बात तक करना छोड़ दिया। इससे अंतिम दिनों में हमेशा शरद यादव परेशान रहते थे कि कोई उनका हाल जाने और खबर ले। लेकिन उनकी अंगुली पकड़ सियासी सीढ़ी चढ़ने वाले लोग यह भी नहीं करते थे।

swatva

शरद यादव का जाना समाजवाद की बड़ी क्षति

जदयू संसदी बोेर्ड अध्यक्ष ने कहा कि शरद यादव के निधन से मन दुखी है। हम उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं। उनके निधन की भरपाई असंभव है। शरद यादव समाजिक न्याय के केंद्र थे। ​लेकिन आज यह केंद्र विरान हो गया है। उपेंद्र कुशवाहा ने अंतिम दिनों में शरद जी की जो मानसिक स्थिति बन गई थी, वह दुखद थी। भगवान न करे कि इस तरह का अंत किसी का हो। इसका कारण राजनीतिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here