कुशवाहा की बच्चों वाली मानव श्रृंखला से राजद-कांग्रेस गायब

0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देखादेखी रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी आज शुक्रवार को मानव श्रृंखला आयोजित की। लेकिन अपनी मानव श्रृंखला में उन्होंने कतार में 3 से 5 साल की उम्र के बच्चों को भी टोपी लगाकर खड़ा करा दिया। इससे भी अहम बात यह रही कि इस बच्चों वाली कुशवाहा की मानव श्रृंखला में न तो राजद और न कांग्रेस ने शिरकत की। महागठबंधन के दलों में सिर्फ वीआईपी के मुकेश साहनी ही इसमें पहुंचे।

कुशवाहा के इस कार्यक्रम में 3 से 5 साल की उम्र के बच्चों के टोपी लगाकर शिरकत करने पर रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद ने गजब बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह बच्चों की ललक है और शिक्षा को लेकर वे जागरूक हैं। लेकिन माधव आनंद यह नहीं बता पाए कि नीतीश कुमार की मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चों के शामिल होने पर कुशवाहा समेत तमाम विपक्ष ने सवाल क्यों उठाए थे।

swatva

दरअसल, कुशवाहा लोकसभा चुनाव के दौरान मिली मात से उबरने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के बहाने उन्होंने मानव कतार लगाकर राजनीतिक सक्रियता दिखाने की योजना बनाई। कुशवाहा ने शिक्षा को मुद्दा बनाकर बिहार सरकार की गंभीरता पर जनता को जागरूक करने का प्लान बनाया। लेकिन इसके लिए जब कार्यकर्ताओं की कमी आड़े आने लगी तो उन्होंने गरीब बच्चों को टोपी पहनाकर खड़ा करा दिया।

हालांकि कुशवाहा के इस प्रोग्राम से दूरी बनाकर आरजेडी और कांग्रेस ने भी उन्हें झटका दे दिया। अपने इस आयोजन में मानव कतार में खड़ा होने के लिए कुशवाहा ने महागठबंधन के तमाम दलों को आमंत्रित किया था। लेकिन इसमें सिर्फ वीआईपी के मुकेश साहनी का ही साथ उन्हें मिल पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here