कुम्हरार में रिटायर्ड सिविल सर्जन की गोली मारकर हत्या

0

पटना : बेखौफ अपराधियों ने राजधानी पटना में एक रिटायर्ड डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को आलमगंज थाना क्षेत्र के कुम्हरार इलाके में अंजाम दिया गया। अज्ञात अपराधियों ने सिवान के रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रशेखर शफी की हत्या कर दी और भाग निकले। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। डॉक्टर चंद्रशेखर का शव सड़क पर पड़ा मिला था, घटना के 6 घंटे तक उनकी पहचान नहीं हो सकी बाद में परिजनों ने थाने को सूचना दी।
मृतक डॉक्टर चंद्रशेखर शफी मूल रूप से दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान के निवासी बताए जाते हैं। फिलहाल डॉक्टर चंद्रशेखर प्रसाद का पूरा परिवार मुजफ्फरपुर में रहता है, और वे आलमगंज थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित सन सिटी अपार्टमेंट में अकेले रहते थे। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक के पुत्र ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ डॉक्टर चंद्रशेखर शफी का विवाद चल रहा था। ऐसे में परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here