कुलभूषण पर पाक बाज न आया तो गिरिराज ने लिखा ‘फैसला अंग्रेजी में है’

0

नयी दिल्ली : भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। आईसीजे ने जाधव को पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा दी गई फांसी की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें काउंसलर एक्सेस दिये जाने का आदेश दिया। लेकिन पाकिस्तान एकबार फिर बाज नहीं आया और इसे अपनी जीत बताने लगा। इसपर पलटवार करते हुए बिहार में बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अनोखे अंदाज में पाकिस्तान का मजाक उड़ाया। गिरिराज ने अपने ट्वीट में पाकिस्तानियों की कमजोर अंग्रेजी ज्ञान को हथियार बनाया और इसे लेकर एक ट्वीट किया। गिरिराज का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

swatva

गिरिराज सिंह ने ऐसे उड़ाया पाकिस्तान का मजाक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान की तरफ से किये गए ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि ‘यह आपकी गलती नहीं है, क्योंकि यह फैसला ही अंग्रेजी में था।’
गिरिराज सिंह ने पाकिस्तानियों के कमजोर अंग्रेजी ज्ञान को हथियार बनाते हुए उनपर फैसले का गड़बड़ अर्थ निकालने को लेकर तंज कसा। गिरिराज के इस ट्वीट को महज पांच घंटे में ही 50 हजार से ज्यादा लाइक और आठ हजार से ज्यादा रिट्वीट किया जा चुका है।

अपनी खराब अंग्रेजी को लेकर पाकिस्तानी मीडिया और वहां के क्रिकेट खिलाड़ी अक्सर मजाक का पात्र बनते रहते हैं। वहां की मीडिया में हाल ही में एक न्यूज एंकर ने आईटी पर जारी एक बहस के दौरान ‘एप्पल’ का मतलब सेब समझ लिया था जिसको लेकर काफी भद पिटी थी। वहां के क्रिकेटर भी समय—समय पर अंग्रेजी को लेकर खासी खिंचाई और मजाक का पात्र बनते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here