जानिए नए साल में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंक कैलेंडर जारी

0

न्यू दिल्ली : साल के अंत के साथ ही लोगों के बीच नए साल के शुरआत करने की तैयारी में लोग लग जाते हैं। इसके साथ ही लोगों के बीच नए साल के कैलेंडर में छुट्टियों को लेकर एक विशेष महत्व होता है। इस बीच 2021 के बैंक हॉलिडे का कैलेंडर जारी कर दिया गया है।

साल 2021 में करीब 42 दिन बंद रहेंगे। 2020 की तुलना में आने वाले साल में बिहार के बैंक कर्मियों को तीन छुट्टियां अधिक मिलेंगी। पहली छुट्टी बिहार दिवस की और दो छुट्टियां छठ की रहेगी।बता दें कि छठ 2021 में नंवबर महीने में है। वहीं बिहार दिवस 22 मार्च को है।

swatva

जानकारी हो कि बैंक नियमों के अनुसार महीने में दो शनिवार के दिन बैंक को बंद रखा जाता है। यानी रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार के दिन छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 2021 में बैंककर्मियों को कई ऐसी छुट्टी है, जो सार्वजनिक अवकाश के कारण नहीं मिल पाएगी। जैसे साल 2021 में 15 अगस्त को रविवार का दिन पड़ रहा है। ऐसे में कर्मियों को अलग से स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी नहीं मिलेगी। वहीं रक्षा बंधन भी इस साल रविवार के दिन ही पड़ रहा है। इसलिए रक्षा बंधन की भी छुट्टी नहीं मिलेगी।

इस बार सरकारी कर्मियों को मिलने वाली छुट्टी की तो उन्हें सिर्फ 39 छुट्टी ही मिलेगी। हालांकि इनमें मुस्लिम अवकाशों की तिथि में बदलाव हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here