किसी कीमत पर नहीं होगा बैंकों का निजीकरण : ए.आई.बी.ओ.सी. अध्यक्ष

0

आॅल इण्डिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के 92वीं कार्यकारिणी की बैठक में फेडरेशन आॅफ बैंक आॅफ इण्डिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था।

शनिवार को बिहार के बैंक अधिकारियों ने उनके सम्मान में एक महती सभा का आयोजन किया। सुनील कुमार ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुुए कहा कि उनको मिला सम्मान बैंक अधिकारियों का सम्मान है। बैंक अधिकारियों के हितों की रक्षा के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहेगें। बैंको के मर्जर और सरकार की गलत नीतियों का हर स्तर पर विरोध जारी रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंको को निजी हाथो में सौंपने के सरकार के द्वारा की जा रही नीतियों को ए.आई.बी.ओ.सी. हर स्तर पर विरोध करेगी।

swatva

सम्मान समारोह की अध्यक्षता ठाकुर अरूण कुमार सिन्हा, संचालन प्रज्ञा तथा स्वागत भाषण बैंक आॅफ इण्डिया, पटना अंचल के आॅचलिक प्रबन्धक अनिल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, मंजुषा मुकुंद, गणेश कुमार पाण्डे, विष्णु कुमार सिन्हा, अरूण कुमार, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, बैंक आॅफ इण्डिया रिटायर्ड आफिसर्स वेलफेयर आर्गनाईजेशन के महासचिव एच. एन. अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here