किशोर को घर से बुलाकर ले गए दोस्त, ईंट से कूंचा फिर मार दी गोली

0

छपरा : सारण के रिवीलगंज थाना क्षेत्र के ईनइ गांव निवासी जय प्रकाश सिंह उर्फ भुल्लर सिंह के 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ कल्लू की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के दक्षिण स्थित नदी के किनारे पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार रोहित को बीती रात 2 बजे उसके तीन—चार दोस्त उसके घर से बुला कर ले गए थे। इसके बाद रोहित सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने छानबीन शुरू की। तब पता चला कि गांव के ही दक्षिण नदी के किनारे पर रोहित का शव पड़ा मिला। डेड बॉडी को देखने से पता चलता है कि पहले ईंट से उसे कूंचा गया फिर गोली मार दी गई। घटना के संबंध में सारण पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि घटना से संबंधित अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

80 लाख लेकर अरुणाचल से फरार हुए आरोपी की तरैया में तलाश

छपरा : सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में आज स्थानीय पुलिस की मदद से अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने दबिश दी। पुलिस गांव के विंध्याचल प्रसाद की तलाश में यहां पहुंची है जिसपर 80 लाख के गबन का आरोप है। अरुणाचल प्रदेश से फरार विंध्याचल प्रसाद 2016 में एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। इसी दौरान वह कंपनी का 80 लाख लेकर फरार हो गया जिसको लेकर अरुणाचल प्रदेश के रोहिणी थाना में कांड संख्या 3/2016 दर्ज किया गया था। इस मामले में विंध्याचल प्रसाद पर वारंट भी जारी हो गया है जिसको लेकर अरुणाचल प्रदेश पुलिस छपरा के तरैया पहुंची थी। अभियुक्त के न मिलने पर पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here