किसानों ने पटना में की रैली, रखी 7 सूत्री मांग

0

पटना : राजधानी के गांधी मैदान में किसानों के मुद्दों को लेकर एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को अखिल भारतीय किसान कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना भाई पाटेल ने भी संबोधित किया। नाना भाई ने कहा कि कांग्रेस जिन-जिन राज्यों में चुनाव जीती है, वहां के किसानों को हर तरह से राहत देने का काम कर रही है। चाहे कर्ज़ कितना ही बड़ा क्यों न हो, किसानों के कर्ज को माफ किया जा रहा है। किसानों को हर महीने 1 हज़ार रुपये पेंशन देने का भी काम वहां की राज्य सरकारें कर रही हैं।
वहीं किसान ज़िंदाबाद संस्था के सचिव संजीव झा ने बताया कि हमारी संस्था किसानों के लिए काम करती है। किसानों को हो रही सभी समस्याओं को हमारी संस्था उठाती है। संजीव झा ने बताया कि आज की इस रैली में ज्यादातर किसान नालंदा और आसपास के जिलों से आये हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग नालंदा में पंचायत स्तर से काम करना शुरू किए। हमलोग यह जानना चाहते थे कि मुख्यमंत्री जो इतनी बड़ी-बड़ी घोषणा करते हैं, ज़मीनी सच्चाई उसकी क्या है। हमलोगों ने किसानों के जितने भी वायदे किये जाते हैं वो सच्चाई से कोसों दूर है और किसान बदहाली की हालत में अपना जीवन गुजार रहे हैं। किसानों से एमएसपी पर समान नहीं खरीदा जाता है। मज़बूरी में किसान अपने सामान को औने पौने दाम पर बेच रहे हैं। 60 परसेंट खेती बटाईदार करते हैं, लेकिन बिना पर्चा के उन्हें कोई फायदा नहीं होता। अन्य राज्यों में 2500 रुपये एमएसपी है जबकि बिहार में 1600 । भंडारण की कोई व्यवस्था नहीं है। किसानों द्वारा उत्पादित वस्तुओं के मार्केटिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। कुल मिलाकर हम 7 सूत्री मांग सरकार के सामने रखते हैं जिनका निराकरण होना बेहद जरूरी है।
(मानस दुबे)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here